हम्जा बिन लादेन अलकायदा का अगला नेता

Wednesday, Aug 08, 2018 - 10:33 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका में घातक 9/11 आतंकी हमला करने वाले विमान के अपहरणकर्ताओं के अगुवा रहे मोहम्मद अत्ता की बेटी से शादी की है। वहीं खबर है कि हम्जा अपने पिता की जगह भी लेने वाला है।

1985 : ओसामा बिन लादेन (ओ.बी.एल.) ने खैरिया साबर से शादी की। खैरिया सऊदी में बाल मनोवैज्ञानिक हैं और लादेन की 5 पत्नियों में से तीसरी हैं।

1989 : हम्जा बिन लादेन का अफगानिस्तान में जन्म।

1991 : ओ.बी.एल. ने अलकायदा के ऑप्रेशंस का बेस सूडान में बनाया। खैरिया ने स्कूल शुरू कर उसकी पत्नियों और बच्चों को शिक्षा देनी शुरू की।

1996 : तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर सूडान से निकाल लिया। ओ.बी.एल. ने अपना बेस कंधार में बना लिया।

1998 : अमरीका ने अलकायदा को चेताते हुए केन्या और तंजानिया के दूतावासों पर हमला किया, जिसमें 224 लोग मारे गए।

सितम्बर 11 : हाईजैकर मोहम्मद अट्टा के नेतृत्व में अमरीका पर अलकायदा ने हमला किया, जिसमें 2996 लोग मारे गए थे जबकि 6000 घायल हुए थे।

9/11 हमले के बाद :  ओ.बी.एल. का परिवार और अलकायदा नेता अल मसरी ईरान में छुप गए।

2003-10 : ईरान की खुफिया एजैंसियों ने खैरिया, हम्जा और अलकायदा के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जबकि कारावास के दौरान हम्जा ने अल मसरी की बेटी से शादी कर ली तथा पत्नी ने एक बेटा और बेटी को जन्म दिया।

2010 : हम्जा अपनी माता, पत्नी और बच्चों के साथ जेल से छूटा। परिवार वजीरिस्तान में अलकायदा से जुड़ा जबकि हम्जा की माता खैरिया ने एबटाबाद में ज्वाइन किया।

मई 2, 2011 : एबटाबाद में छिपा ओसामा बिन लादेन को अमरीका की स्पैशल फोर्स ने हमला कर मार गिराया। हम्जा का भाई खालिद भी मारा गया। खैरिया और अन्य पत्नियों को बच्चों सहित पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया। 

जून : अयमान अल-जवाहिरी को अलकायदा का नेता चुना गया।

2012 : खैरिया और ओ.बी.एल. परिवार के 12 सदस्यों को सऊदी 
अरब भेज दिया।

2014 : अल जवाहिरी के नेतृत्व से असंतुष्ट अलकायदा का तथाकथित विभाजन।

अगस्त 2015 : अल-जवाहिरी ने पहली बार हम्जा के कई टेप रिलीज किए, जिसमें उसके पिता और भाई की ‘शहादत’ की प्रशंसा की। यही नहीं, उन्हें अमरीका, यूरोप और इसराईल पर हमले करने वाला जेहादी भी बताया।

जनवरी 2017 : अमरीका के स्टेट डिपार्टमैंट ने हम्जा को आतंकवादी सूची में डाला।

अगस्त 2018 : हम्जा ने 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाईजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से शादी की। अब वह अपने पिता की मौत का बदला लेने की फिराक में है।

Seema Sharma

Advertising