न्यूजीलैंड: ट्रक के नीचे आने से पंजाबी नौजवान की मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 01:52 AM (IST)

आकलैंड: न्यूजीलैंड में रह रहे एक पंजाबी सिक्ख नौजवान कमल सिंह की काम के दौरान ट्रक से गिरने और उसके नीचे आने के कारण मौत हो गई। यह घटना टोकानु वाकाटो की है। 

कमल सिंह 2014 में इंडिया से न्यूजीलैंड आया था। कमल सिंह एक ट्रक पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि काम के समय कमल सिंह अचानक ट्रक से नीचे गिर गया और वही ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। यह दुर्घटना 14 दिसंबर रविवार दोपहर 12:30 बजे ऐलेग्ज़ैंडर रीडाऊट रोड पर घटी। कमल के परिवार को इस घटना बारे जानकारी दे दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी से पता लगा है कि यह नौजवान मानसा जिले का रहने वाला था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News