न्यूज़ीलैंड में बसे भारतीयों के लिए खुशखबरी ! 165000 प्रवासियों को एकसाथ मिलेगा रेजिडेंस वीजा

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 11:48 AM (IST)

वेलिंगटनः  न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीयो के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। न्यूजीलैंड के आव्रजन विभान  ने आज प्रवासी वीजा प्रणाली में बड़े फेरबदल के तहत   प्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत  देते हुए  निवासी वीजा 2021" की घोषणा की जिससे न्यूजीलैंड में  बसे डेढ़ लाख से अधिक कच्चे प्रवासियों के  स्थाई होने  का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कोविड-19 महामारी के दौरान रेजीडेंसी आवेदनों के प्रसंस्करण में देरी के बाद न्यूजीलैंड 165,000 प्रवासियों को एकमुश्त निवासी वीजा की प्रदान करने जा रहा है । न्यूजीलैंड ने कुशल विदेशी श्रमिकों के पलायन की धमकी के बाद ये बड़ा ऐलान किया है। न्यूजीलैंड सरकार के इस  फैसले से  कोविड महामारी के कारण कई भारतीय, विशेषकर पंजाबी जो लंबे समय से न्यूजीलैंड में फंसे हुए हैं को लाभ होगा।

PunjabKesari

दरअसल  सख्त कोरोना पाबंदियों के चलते कठिन दौर से गुजर रहे है भारतीय व अन्य प्रवासी निराश होकर कनाडा जैसे देशों की ओर पलायन को मजबूर थे । न्यूजीलैंड  सरकार ने ऐसे सभी प्रवासियों का पलायन रोकने के लिए उनके अब न्यूजीलैंड में स्थायी तौर पर बसने का रास्ता खोल दिया है। हालांकि, कोविड के कारण न्यूजीलैंड के बाहर फंसे प्रवासियों पर यह नियम लागू नहीं होता है और उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आव्रजन मंत्री क्रिस फाफोई ने गुरुवार को वेलिंगटन में एक बयान में कहा, “हम लंबे समय से कोविड-19 से बाधित अपने प्रवासी परिवारों को स्थाई वीजा देने जा रहे हैं ताकि उनके लिए आगे का रास्ता साफ हो सके जबकि व्यवसायों को निश्चित रूप से भविष्य में योजना बनाने की आवश्यकता है।”
 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि  कोविड-19 के कारण देश में बंद सीमाओं के काण प्रवासी समुदाय को अनिश्चितता और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि नई वीजा  प्रणाली के तहत महामारी के दौरान अधर में फंसे प्रवासी कामगारों के लिए निवास का रास्ता आसा हो जाएगा और लगभग 1,65000 लोगों को इसका एकसाथ लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन में हजारों कुशल स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शामिल हैं जिनके निवास के लिए आवेदन में देरी हुई थी।

फाफोई ने कहा कि अधिकांश आवेदन दिसंबर में श्रेणी के खुलने के एक साल के भीतर दिए जाएंगे व 2021 का रेजिडेंट वीज़ा अधिकांश कार्य-संबंधित वीज़ा धारकों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा। आप्रवासन न्यूजीलैंड का अनुमान है कि योग्य वीजा धारकों में 5000 से अधिक स्वास्थ्य और वृद्ध देखभाल कार्यकर्ता, लगभग 9000 प्राथमिक उद्योग कार्यकर्ता और 800 से अधिक शिक्षक शामिल होंगे। प्रासंगिक वीज़ा प्रकारों पर लगभग 15000 निर्माण और 12000 विनिर्माण कर्मचारी भी हैं, जिनमें से कुछ वन-ऑफ पाथवे के लिए पात्र होंगे।

PunjabKesari

नई रेजिडेंट वीज़ा  की पात्रता के लिए महत्वपूर्ण बिंदु: 

  • 29 सितंबर 2021 को न्यूज़ीलैंड में मौजूद होना जरूरी।
  •  न्यूजीलैंड में तीन साल या उससे अधिक समय से रह चुके लोग।
  •  जिनका  न्यूनतम वेतन  27 डॉलर प्रति घंटा है।
  •   लॉंग टर्म स्किल शॉर्टलिस्ट के अनुसार काम कर रहे लोग।
  •   पेशेवर पंजीकरण के लिए पात्र  (जैसे शिक्षण, नर्सिंग)
  •   स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सेवरत लोग।
  •   प्राथमिक उद्योग (डेयरी, खेती, आदि) में  काम करने वाले लोग।
  •  क्रिटिकल वर्कर के रूप में 6 महीने या उससे अधिक समय से 31 जुलाई 2022 तक काम कर रहे हैं   लोग पार्टनर और आश्रितों को भी अपने आवेदन में जोड़  सकेंगे।
  •  आवेदकों को पहले स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पुलिस मंजूरी, सुरक्षा जांच, अच्छे चरित्र जैसे मानदंडों को पूरा करना होगा।


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News