New Law For US Mens: बच्चा पैदा करने का इरादा नहीं फिर भी स्पर्म स्खलित किया तो लगेगा भारी जुर्माना!

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 01:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के ओहायो और मिसिसिपी में एक नया विधेयक चर्चा का विषय बन गया है जिसमें पुरुषों के लिए कठोर दंड का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के अनुसार यदि कोई पुरुष प्रजनन की मंशा के बिना वीर्य स्खलन करता है तो उसे 10,000 डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

PunjabKesari

 

क्या है यह कानून?

इस विधेयक को "Conception Begins at Erection Act" नाम दिया गया है जिसे ओहायो राज्य की प्रतिनिधि अनिता सोमानी और ट्रिस्टन रेडर ने तैयार किया है। इस कानून का उद्देश्य प्रजनन अधिकारों को लेकर चल रही बहस में एक नया मोड़ देना और यह मांग करना है कि पुरुषों पर भी वही कड़े नियम लागू किए जाएं जो महिलाओं पर लगाए जा रहे हैं।

महिलाओं पर सख्ती, पुरुषों पर क्यों नहीं?

ओहायो की डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि अनिता सोमानी ने कहा, "अगर अवांछित गर्भधारण के लिए महिलाओं को दोषी ठहराया जा सकता है तो पुरुषों को क्यों नहीं? गर्भधारण एकतरफा प्रक्रिया नहीं होती।" उनका तर्क यह है कि यदि महिलाओं को उनके प्रजनन अधिकारों पर नियंत्रण किया जा सकता है तो पुरुषों पर भी उसी तरह के नियम लागू किए जाने चाहिए।

PunjabKesari

 

अमेरिकी राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध

गौरतलब है कि अमेरिका के 10 से अधिक राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है चाहे वह बलात्कार जैसी घटनाओं का नतीजा हो। "रो बनाम वेड" फैसले को पलटने के बाद कम से कम तीन महिलाओं को गर्भपात कराने के कारण जेल भी भेजा जा चुका है। इस संदर्भ में यह विधेयक पुरुषों पर नियंत्रण के व्यंग्यात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

पुरुषों पर नियंत्रण का व्यंग्य

यह कानून व्यंग्य के रूप में लाया गया है ताकि यह दर्शाया जा सके कि यदि सरकार महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को नियंत्रित कर सकती है तो पुरुषों पर भी वही नियम क्यों नहीं लागू किए जा सकते? इस विधेयक के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 1,008.49 डॉलर का जुर्माना, दूसरी बार 5,042.47 डॉलर और तीसरी बार 10,084.93 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यदि पुरुष किसी महिला के साथ सहमति से यौन संबंध बनाते हैं लेकिन गर्भधारण की मंशा नहीं रखते तो उन्हें इस कानून के तहत दंडित किया जा सकता है लेकिन वीर्य दान या समलैंगिक संबंध में स्खलन इस कानून के अंतर्गत नहीं आएगा।

PunjabKesari

 

क्या यह कानून लागू होगा?

इस विधेयक को अभी औपचारिक रूप से विधानसभा में पेश नहीं किया गया है और इसके पारित होने की संभावना भी कम है। हालांकि इसका मुख्य उद्देश्य प्रजनन अधिकारों पर चल रही बहस को नया मोड़ देना है।

इस बीच रिपब्लिकन प्रतिनिधि ऑस्टिन बीगल ने "ओहायो प्रीनेटल इक्वल प्रोटेक्शन एक्ट" नामक एक अलग विधेयक पेश किया है जिसमें यह तर्क दिया गया है कि भ्रूण को भी संविधान के तहत वही सुरक्षा दी जानी चाहिए जो अन्य नागरिकों को मिलती है। अगर यह कानून पारित होता है तो ओहायो में गर्भपात पूरी तरह से प्रतिबंधित हो सकता है।

वहीं यह विधेयक अमेरिका में प्रजनन अधिकारों पर बढ़ती बहस का संकेत है। जहां एक ओर कुछ लोग इसे महिलाओं के अधिकारों पर नियंत्रण के खिलाफ उठाया गया कदम मान रहे हैं वहीं कुछ इसे एक व्यंग्य के रूप में देख रहे हैं। चाहे यह कानून पारित हो या नहीं लेकिन इससे यह स्पष्ट है कि प्रजनन अधिकारों को लेकर अमेरिका में सामाजिक और राजनीतिक बहस आने वाले समय में और तेज़ हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News