ईरान की US-इज़राइल को नई चेतावनीः “हर हमले का होगा हिसाब, पहले बदला...फिर होगी बातचीत”

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 03:04 PM (IST)

International Desk: भारत में ईरान के राजदूत Mohammad Fathali ने साफ कहा है कि इस समय ईरान की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने देश की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले कई हफ्तों से ईरान पर हमले हो रहे हैं और देश मजबूती से इसका जवाब दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल ईरान का ध्यान अमेरिका और इज़राइल जैसे “हमलावरों” के खिलाफ उचित जवाब देने पर है। हालांकि उन्होंने यह संकेत दिया कि अगर भविष्य में ईरान को लगे कि बातचीत से देश के हित सुरक्षित हो सकते हैं, तो वह कूटनीतिक कदम भी उठा सकता है।

 

राजदूत ने यह भी माना कि पहले “युद्ध-सीजफायर-बातचीत-फिर युद्ध” का चक्र अच्छा अनुभव नहीं रहा है। इसलिए इस बार ईरान सावधानी से फैसला लेना चाहता है, ताकि वही स्थिति दोबारा न बने। BRICS को लेकर उन्होंने कहा कि यह संगठन ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके जरिए वह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है और पारंपरिक वैश्विक सिस्टम से अलग एक मजबूत मंच बनाना चाहता है।

 

उन्होंने BRICS देशों से अपील की कि वे मौजूदा हालात पर जिम्मेदारी से रुख अपनाएं और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अमेरिका और इज़राइल की कार्रवाई की निंदा करें। ईरान का मानना है कि BRICS तनाव कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। कुल मिलाकर, ईरान ने साफ कर दिया है कि अभी उसका फोकस सैन्य जवाब पर है, लेकिन अगर हालात सही रहे तो वह कूटनीति के रास्ते पर भी विचार कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News