प्रधानमंत्री बनते ही बदले पीटर मैग्यार के तेवर ! पुतिन को पहले भेजा न्योता, अब आते ही गिरफ्तार करने का फरमान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 07:44 PM (IST)

International Desk: हंगरी (Hungary) के नए प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार (Peter Magyar) ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इजराइल के प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) हंगरी आते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है क्योंकि उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court (ICC) का वारंट जारी है। दिलचस्प बात यह है कि मैग्यार ने हाल ही में नेतन्याहू को हंगरी आने का न्योता भी दिया था।

 

अब उन्होंने साफ कर दिया है कि हंगरी ICC के नियमों का पालन करेगा और किसी भी वांछित व्यक्ति को देश में आने पर हिरासत में लिया जा सकता है। ICC ने साल 2024 में नेतन्याहू के खिलाफ युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस फैसले के बाद United States ने ICC के कुछ अधिकारियों पर प्रतिबंध भी लगाए थे। मैग्यार ने यह भी कहा कि वह हंगरी को ICC से बाहर करने के फैसले को रद्द करेंगे।

 

यह फैसला पहले के प्रधानमंत्री Viktor Orban ने लिया था, जो 2 जून 2026 से लागू होने वाला था।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेतन्याहू को न्योता देने का मकसद सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम (1956 आंदोलन की 70वीं वर्षगांठ) में शामिल होने के लिए था और सभी विश्व नेताओं को बुलाया गया है। हाल ही में हुए चुनाव में Peter Magyar ने Viktor Orban को हराकर सत्ता हासिल की है। ओरबान 16 साल से सत्ता में थे। मैग्यार अब EU और NATO के साथ रिश्तों को मजबूत करने की बात कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News