नेपाल बाढ़ : मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हुई, 67 घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 08:15 PM (IST)

काठमांडू: समूचे नेपाल में लगातार बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है और 67 लोग घायल हुए हैं तथा देश के 64 जिलों में 90 लाख अमेरिकी डॉलर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले दो सप्ताह से नेपाल में हो रही भारी बारिश से समूचे देश में जनजीवन चरमरा गया है। बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में 40 लोग लापता हैं। 

PunjabKesari
नेपाल के गृह मंत्रालय ने बताया कि गुलमी जिले से सबसे अधिक 13 लोगों के मरने की सूचना है, इसके बाद रौतहट जिले से 10 लोगों की मौत की सूचना है। गृह मंत्रालय के आपात केंद्र की प्रमुख निधि खनाल ने बताया, ‘नेपाल में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में समूचे देश में 40 लोग लापता हैं और 67 लोग घायल हुए हैं।'
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News