तालिबान की क्रूरता- अमेरिका की मदद करने वाले 500 सरकारी अधिकारी मार डाले

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 06:11 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अफगानिस्तान पर कब्जे  के बाद समावेशी सरकार बनाने के वादे करने वाली तालिबान सरकार की  क्रूरता का दौर जारी है।  काबिल में सत्ता संभालने के बाद तालिबान द्वारा  अब तक तालिबा 500 पूर्व सरकारी अधिकारियों, सैन्य कर्मियों की हत्या कर दी गई या उनको किडनैप कर लिया गया। जिनको लेकर माना जाता है कि ये वे लोग हैं जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका की मदद की थी।

 

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक जांच के हवाले  के अनुसार तालिबान ने सत्ता पर कब्जा करने के छह महीने के भीतर करीब 500 पूर्व राज्य अधिकारियों और सैन्य कर्मियों की या तो हत्या कर दी गई या वे जबरन गायब हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ बगलान प्रदेश में 86 हत्याओं की पुष्टि की गई है। कंधार में 114 लोग लापता थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक़ तालिबान ने सैनिकों को माफी देने के नाम पर लुभाया। उन्हें स्थानीय पुलिस मुख्यालय बुलाया और लोगों को मारा-पीटा। कइयों को मारते-मारते मार डाला। कइयों को यह कहते हुए कुएं में फेंक डाला कि तुम कई सालों से हमारे खिलाफ लड़े और हमारे कई बेहतरीन लोगों को मार डाला।

 

ये बातें एक पूर्व अफगान सैन्य कमांडर ने नाम न छापने की शर्त पर बताई। यह क्रूरता आज भी जारी है। मीडिया  रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने सरकारी कर्मचारियों के डेटा को सत्यापित करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल किया और महीनों तक जांच की। जांच में फोरेंसिक वीडियो परीक्षा, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट और पीड़ितों, गवाहों और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ साक्षात्कार शामिल हैं।

  

हालांकि तालिबान ने अधिकारियों की हत्या को लेकर लगातार इनकार कहा है कि ये आरोप निराधार हैं। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि तालिबान को लेकर दुनिया की राय को गुमराह करने के लिए विरोधियों द्वारा इस तरह का प्रचार किया जाता है। बता दें कि काबुल में तालिबान के आने के बाद से अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति बदतर हो गई है। हजारों अफगान नागरिक प्रतिशोध के डर से देश छोड़ चुके हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News