वो राष्ट्रपति जिसका 35000 औरतों से था संबंध, 634 बार हुई थी हत्या की कोशिश! इस कारण आज भी लोग करते हैं याद
punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 11:06 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति और क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो का जन्म 13 अगस्त 1926 को हुआ था। अमरीका की सत्ता को क्यूबा से उखाड़ फैंकने का श्रेय फिदेल को ही जाता है। इसी वजह से आज भी लोग उन्हें याद करते हैं क्योंकि उन्होंने देश को एकजुट करके सत्ता परिवर्तन किया था। 1959 से वह क्यूबा के शासक बने थे। 1959 से 1976 तक वह प्रधानमंत्री रहे और फिर 1976 से 2008 तक वह क्यूबा के राष्ट्रपति रहे थे। उनकी दाढ़ी और सिगार काफी फेमस हैं, पर उतना नहीं जितनी उनकी निजी जिंदगी थी।
अमरीकी शासन फिदेल से नफरत करता था इसलिए उन्हें मरवाने के लिए काफी प्रयास किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार अमरीका ने 634 बार फिदेल कास्त्रो पर हमले की कोशिश की, पर हर बार वह बच गए। इसके अलावा सी.आई.ए. ने अपनी ओर से एक महिला एजैंट को भेजा जो फिदेल को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनकी जान ले ले, पर वह महिला खुद ही फिदेल के प्यार में पागल हो गई और मौका मिलने पर भी वह उन्हें नहीं मार सकी। द यूरोपियन टाइम्स वैबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना 1959 की है और उस महिला एजैंट का नाम मारिटा लॉरेन्स बताया जाता है।
फिदेल कास्त्रो के संबंध 30,000 से ज्यादा महिलाओं से थे। कुछ रिपोर्ट्स तो इस आंकड़े को 35 हजार से भी ज्यादा बताती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिदेल हर दिन 2 अलग-अलग औरतों के साथ संबंध बनाते थे। आधिकारिक तौर पर कास्त्रो की एक ही पत्नी मानी जाती है जिसका नाम मायर्टा डिएज बैलार्ट था, पर कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था। लोगों का मानना है कि उनकी 3 पत्नियां थीं और कुल 8 बच्चे थे मगर 1993 के वैनिटी फेयर मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में जब कास्त्रो से पूछा गया कि उनके कितने बच्चे हैं तो उन्होंने कहा था कि उनका पूरा कबीला है। फिदेल की मौत साल 2016 में हुई थी।
