CPEC की आड़ में बड़ी साजिश रच रहा चीन!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 01:15 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: चीन और पाकिस्तान के बीच की सदाबहार दोस्ती की एक वजह यह भी है कि दोनों ही देश भारत के खिलाफ रहते हैं। चीन और पाकिस्तान के चाइना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजैक्ट  (सी.पी.ई.सी.) का भारत हमेशा से विरोध करता आया है। अब सी.पी.ई.सी. की आड़ में चीन पाकिस्तानी सेना के लिए अंडरग्राऊंड बंकर भी बनाने लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में 10 से 12 चीनी सैनिकों को शारदा के पास देखा गया था जोकि अब पी.ओ.के. में है।

इसी तरह नीलम घाटी में भी केल के पास चीन के इंजीनियरों को देखा गया जोकि पाकिस्तान के लिए बंकर बना रहे थे। यह जगह केल के दक्षिण पूर्व में 12 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से आतंकवादी भी भारत में घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं। चीन के सैनिकों को बलूचिस्तान और सिंध में भी देखा गया है। बलूचिस्तान के केंद्र में जहां पाकिस्तान की मिसाइल रैजिमैंट है वहां भी ऐसे ही निर्माण हो रहे हैं। 

पी.ओ.के. में रहने वाले स्थानीय लोगों को इस प्रोजैक्ट के बारे में बहुत जानकारी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी सरकार ने उनकी जमीनों को छीन लिया और उन पर अब चीन राज कर रहा है। पाकिस्तान चीन के साथ खड़ा रहता है। इसके पीछे बड़ी वजह यह भी है कि पाक को अच्छी तरह पता है कि दुनियाभर के देशों में उसकी छवि और हैसियत कुछ खास नहीं है। वहीं, भारत से वह दुश्मनी रखता है। ऐसे में अगर कोई उसका साथ दे सकता है तो वह चीन ही है। हालांकि खराब अर्थव्यवस्था के बीच चीन उसे ऐसी कोई मदद नहीं दे रहा है जिससे पाकिस्तान इस संकट से उबर सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News