अफगानिस्तान में गायब हुआ 2,000 वर्ष पुराना सोने का खजाना, पागलों की तरह ढूंढ रहा तालिबान

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 01:29 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में नियंत्रण के बाद से तालिबान निजाम के लिए देश को चलाना एक चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में एक 2,000 वर्ष पुराने खजाने को लेकर चर्चा है जिसे तालिबान पागलों की तरह ढूंढ रहा है। यह प्राचीन बैक्ट्रियन खजाना है जिसमें सोने की वस्तुएं हैं। चार दशक पहले इस खजाने की खोज अफगानिस्तान के टेला टापा प्रांत में हुई थी। कल्चरल कमिशन के डिप्टी हैड अहमदुल्लाह वासिक ने बताया कि इस खजाने की खोज के लिए संबंधित विभाग को टास्क दे दिया गया है। यह जांच का विषय है कि आखिर बैक्ट्रियन खजाना अफगानिस्तान में है या फिर उसे बाहर ले जाया जा चुका है। अगर ऐसा है तो यह राजद्रोह होगा। तालिबान इस पर गंभीर कार्रवाई करेगा।

क्या है बैक्ट्रियन खजाने में?
नैशनल जियोग्राफिक के अनुसार बैक्ट्रियन खजाने में प्राचीनकाल के दुनिया भर से हजारों सोने के टुकड़े हैं और यह पहली शताब्दी ईसा पूर्व से पहली शताब्दी ईस्वी तक 6 कब्रों के अंदर पाए गए थे। इन कब्रों में 20,000 से अधिक वस्तुएं थीं जिनमें सोने की अंगूठियां, झुमके, कंगन, हार, मुकुट, सिक्के, हथियार आदि शामिल थे। सोने के अलावा इनमें से कई को फिरोजा, कारेलियन और लैपिस लाजुली जैसे कीमती पत्थरों से तैयार किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News