NASA के रोवर ने मंगल ग्रह पर मीथेन गैस होने का लगाया पता

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 06:39 PM (IST)

वाशिंगटनः नासा के मंगल ग्रह की यात्रा पर गए क्युरोसिटी मार्स रोवर ने इस लाल ग्रह पर मीथेन गैस की अब तक की सबसे बड़ी मात्रा का पता लगाने में सफलता हासिल की है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

नासा ने एक बयान में बताया कि रोवर ने मंगल ग्रह से एक नमूना लिया और लेजर स्पेक्ट्रोमीटर की मदद से इसकी जांच करके यह जानकारी एकत्र की। मीथेन की इतनी बड़ी मात्रा हर्ष का विषय हो सकता है क्योंकि धरती पर सूक्ष्म जीवाणुओं के जीवन के लिए मीथेन एक जरूरी गैस है।
PunjabKesari
यह भी हो सकता है कि चट्टनों ओर पानी के क्रिया करने से इस गैस का निर्माण हुआ हो। इस रोवर पर ऐसी मशीन नहीं लगी है जो पक्के तौर पर यह बात कह सके कि मीथेन का स्रोत क्या है। यह रोवर अपने इस मिशन में पहले भी मीथेन गैस की मौजूदगी का पता लगा चुका है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News