अंतरिक्ष में 288 दिन बिता कर धरती पर सुरक्षित उतरीं यह महिला ऐस्ट्रनॉट
punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 01:24 PM (IST)
वाशिंगटन: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र की पहली महिला कमांडर एवं नासा की अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन अपने चालक दल के सदस्यों के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से उतर चुकी हैं। अंतरिक्ष से जुड़े कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी पैगी के बारे में यह जानकारी आज अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी।
Touchdown! @AstroPeggy, @Astro2Fish & Russian crewmate land on Earth after 136 days in space; 288 days for Peggy: https://t.co/mzKW5uDsTi pic.twitter.com/SiylBnuJLG
— NASA (@NASA) September 3, 2017
व्हिटसन की वापसी के साथ ही उनके 288 दिन के मिशन का समापन हो गया है। यह मिशन पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ था। इसके तहत 12.22 करोड़ मील की दूरी तय की गई और पृथ्वी के 4623 चक्कर लगाए गए। केन्द्र पर यह उनका तीसरा दीर्घकालिक मिशन था। अपने हालिया मिशन में व्हिटसन ने चार स्पेसवॉक कीं। इसके साथ ही उनके करियर की कुल स्पेसवॉक(अंतरिक्ष में चहलकदमी)की संख्या 10 हो गई। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 665 दिन बिताए हैं।
After the 9:21pm ET landing, @AstroPeggy has a total of 665 days in space, the U.S. record and places 8th on all-time space endurance list pic.twitter.com/grVIRo3SmX
— NASA (@NASA) September 3, 2017
व्हिटसन के नाम कई अमरीकी रिकॉर्ड हैं। उनके चालकदल के सदस्य जैक फिशर (नासा)अप्रैल में अंतरिक्ष में गए थे। उन्होंने अंतरिक्ष में 136 दिन बिताए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर की पहली और दूसरी स्पेसवॉक की। यह मिशन कजाखस्तान के सुदूर शहर में सुरक्षित ढंग से उतर गया। अंतरिक्ष अन्वेषण में सबसे उम्रदराज महिला अंतरिक्षयात्री का खिताब भी 57 वर्षीय व्हिटसन के नाम है। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं पता कि भविष्य में मेरे लिए क्या लिखा है लेकिन मैं खुद को अंतरिक्ष उड़ान संबंधी कार्यक्रमों पर काम करते हुए देखते रहना चाहती हूं।’’