मोदी इंपैक्‍ट: श्रीलंका ने दिया चीन को झटका

punjabkesari.in Friday, May 12, 2017 - 12:03 PM (IST)

कोलंबो: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच श्रीलंका ने चीन को झटका दिया है। श्रीलंका ने चीन के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें उसने इस महीने अपनी एक पनडुब्बी को कोलंबो पोर्ट में डॉक करने की इजाजत मांगी थी। 

PunjabKesari


महत्वपूर्ण माना जा रहा है श्रीलंकाई सरकार का यह निर्णय
श्रीलंकाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के मद्देनजर सरकार का यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  श्रीलंका ने पिछली बार अक्टूबर 2014 में एक चीनी पनडुब्बी को कोलंबो में खड़ा करने की इजाजत दी थी, जिसके बाद चीनी पनडुब्बी को खड़ा करने की इजाजत को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। 

PunjabKesari

चीन ने किया था पनडुब्बी को खड़ा करने का अनुरोध
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर कहा कि चीन ने इस महीने कोलंबो में अपनी एक पनडुब्बी को खड़ा करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि भारत की चिंताओं को देखते हुए, किसी भी समय पनडुब्बी को खड़ा करने के चीन के अनुरोध को स्वीकार करना श्रीलंका के लिए संभव नहीं है। रक्षा मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने भी यह कहा कि चीन की इस महीने की मांग को खारिज कर दिया गया था। कोलंबो में चीनी दूतावास के एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News