म्यांमार में खान धंसने से 14 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 07:15 PM (IST)

यांगूनः उत्तरी म्यांमार में  वाई हका गांव में शुक्रवार तडक़े एक खान के धंसने से 14 लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार अनियमितताओं से भरे रत्न उद्योग से जुड़े खानों में दुर्घटना की यह सबसे ताजा घटना है। दुर्घटना तब हुई जब खनिक बंद पड़े खान से मलबे को बाहर निकाल रहे थे। मिन नोंग (30) नामक एक बचे खनिक ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से बचा।

मिट्टी का ढेर लोगों पर गिरा और उनकी मौत हो गई। अधिकांश जेड खानों पर पूर्ववर्ती सैन्य सरकार, जातीय सेनाओं और चीनी कंपनियों के नेताओं का कब्जा है। इससे पहले 2015 में  काचिन राज्य में स्थित दुर्घटनास्थल के पास ही एक दूसरे खान में भूस्खलन की वजह से 100 मजदूरों की मौत के बाद आंग सान सू की के नेतृत्ववाली सरकार ने खानों पर नियंत्रण और कड़ा कर दिया था।

श्रमिकों में अधिकांश दूसरे देशों के प्रवासी मजदूर हैं जिन्हें खतरनाक परिस्थितियों में घंटों काम करना पड़ता है और इसके एवज में उन्हें काफी कम पैसे दिए जाते हैं। करीब 50 हजार की आबादी वाले वाई हका के प्रशासक चिट कोंग ने कहा कि लोगों के जीवन की सुरक्षा और भूस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को खनन के समय खनन अधिनियमों का ध्यान रखना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News