म्यांमार में कचरे का ढेर खिसकने से भूस्खलन से 90 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 05:29 PM (IST)

यांगून: म्यांमार के उत्तरी राज्य कचिन में कीमती पत्थर हरिताश्म (जैड) की एक खदान के पास कचरे का विशाल ढेर खिसकने से कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।

म्यांमार के मीडिया ने बताया कि कचिन में खनन कंपनियों द्वारा एकत्रित किए गए कचरे का विशाल ढेर शनिवार को खिसकने से जैड पत्थर की खुदाई कर रहे खनन कर्मी उसकी चपेट में आ गए। मृतको में खननकर्मियों के अलावा वे लोग भी शामिल हैं जो कचरे के ढेर में जेड पत्थर के टुकड़े खोज कर बेचने का काम करते थे।

हादसे में कई लोगों के लापता होने की भी रिपोर्ट है। कचिन राज्य में दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन जेड पत्थरों का खनन होता है। म्यांमार रेड क्रॉस, सेना, पुलिस और स्थानीय सामुदायिक समूह राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। लोगों के शवों को जमीन खोद कर निकालना पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News