मां का प्यारः 17 दिन अपने मृत बच्चे को लेकर समुद्र में घूमती रही व्हेल

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 03:41 PM (IST)

लॉस एंजिलैसः कहते है दुनिया में मां का प्यार बहुत अनमोल होता है फिर वो चाहे इंसान हो या फिर जानवर। एेसी ही एक मिसाल देखने के मिली जब अपने मृत बच्चे को लेकर एख व्हेल समुद्र में घूम रही थी।  दुनियाभर में इसका फोटो भी वायरल हो गया है।

यहां एक व्हेल 17 दिन से अपने नवजात मृत बच्चे को लेकर समुद्र में घूम रही है। व्हेल की यह फोटो दुनियाभर में वायरल हो गई। समुद्री जीवों का अध्ययन करने वाले माइकल मिलस्टीन का कहना है कि शोधकर्ताओं ने बुधवार को 20 साल की एक व्हेल को वॉशिंगटन ओलिंपिक पेनिन्सुला के पास अपने मृत बच्चे के साथ तैरते देखा। व्हेल के बच्चे की मौत 24 जुलाई को हुई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि एक अन्य व्हेल का बीमार बच्चा भी देखा गया है। टीम उसकी तलाश में जुटी हुई, ताक  उसे दवा दी जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News