फ्रांस में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और पानी की बौछारें चलीं, करीब 1000 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 12:20 PM (IST)

Paris: फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा कि शनिवार को पूरे देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदर्शनों में 400,000 से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। श्री नुनेज़ ने पत्रकारों को बताया, 'अब तक करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।' उन्होंने आगे कहा कि ये सिफर् शुरुआती आंकड़े हैं, और बाद में यह संख्या काफी बढ़ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 17 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शनों के दौरान इसी समय तक 385 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

 

इससे पहले दिन में आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण मार्च के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया था। फ्रांस के दूसरे शहरों में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। फ्रांस में विरोध प्रदर्शन सितंबर के बीच में शुरू हुए जब पेरिस के आस-पास के इलाकों में हाई स्कूल के छात्र अपने स्कूलों में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बाद में बढ़ती कीमतों से परेशान लोग भी उनके साथ शामिल हो गए और प्रदर्शन बाद में दूसरे इलाकों में भी फैल गए। इनमें सबसे बड़ा प्रदर्शन पूरे देश में 17 अक्टूबर को हुआ था। गृह मंत्रालय के मुताबिक, इसमें करीब 550,000 लोग शामिल हुए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News