स्कॉटलैंड में दो वाहनों की टक्कर में 8 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 05:02 AM (IST)

एडिनबर्ग: स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में शनिवार तड़के दो लॉरी और एक मिनी बस की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लंदन से 80 किमी उत्तर पश्चिम में न्यूपोर्ट पागनेल शहर के समीप स्थानीय समयानुसार 3.15 बजे गाडिय़ों की टक्कर में चार लोग घायल भी हुए हैं।

थेम्स वैली पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि मिनी बस नॉटिंघम क्षेत्र से आ रही थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News