अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में प्रमुख तालिबानी नेता ढेर

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 11:38 PM (IST)

काबुल: अफगानिस्तान में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में एक प्रमुख तालिबानी सैन्य कमांडर मारा गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रांत के आधिकारिक गवर्नर के एक प्रवक्ता उमर ज्वाक ने बताया कि दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान ‘शैडो गवर्नर’ अब्दुल मनान की शनिवार को हुए हवाई हमले में घायल होने के बाद मौत हो गई।

मनान की मौत की पुष्टि तालिबान ने भी की है जिसने एक बयान में इसे संगठन के लिए‘‘बड़ा नुकसान’’ करार दिया और ऐलान किया कि इससे उनके सैन्य अभियानों पर असर नहीं पड़ेगा। हेलमंद प्रांत सालों से कड़े संघर्ष का गवाह रहा है जहां प्रांत के 14 में से 10 जिलों पर या तो तालिबान का नियंत्रण है या वह वहां चुनौती देता है। इस प्रांत से अफगानिस्तान में होने वाली अफीम की खेती का बड़ा हिस्सा आता है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News