Pakistan : खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, TTP के 10 आतंकियों को मार गिराया
punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 01:56 AM (IST)
पेशावरः पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 10 आतंकवादी मारे गए।
ओरकजई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक दिन पहले सांगहारा मुख्य सड़क पर आतंकवादियों द्वारा रास्ता रोके जाने की सूचना मिलने के बाद ओरकजई स्काउट्स और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
ओरकजई स्काउट्स, फ्रंटियर कोर खैबर पख्तूनख्वा की एक अर्धसैनिक इकाई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान ओरकजई जिले के मिष्टी मेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैबर अकाखेल सीमा के पास बंजाली इलाके में चलाया गया।
