लॉर्ड बिलिमोरिया ब्रिटेन-भारत संबंधों पर असर डालने वाली 100 शीर्ष हस्तियों में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:16 PM (IST)

लंदन: अप्रवासी भारतीय उद्यमी एवं बर्मिंघम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लॉर्ड करण बिलिमोरिया और विश्वविद्यालय के प्रो - वाइस चासंलर रोबिन मैसन उन 100 शीर्ष हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने ब्रिटेन - भारत संबंधों को प्रभावित किया है।

ब्रिटेन - भारत सप्ताह 2018 के तहत प्रकाशित की गई दूसरी ‘‘ इंडिया इंक टॉप 100’ सूची में भारत और ब्रिटेन के कई क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं। इस सूची में दोनों देशों के संबंधों में कला , संस्कृति एवं मीडिया , राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के जरिए मदद देने वाली हस्तियां शामिल हैं। 

कोबरा बियर कंपनी के संस्थापक एवं प्रमुख लॉर्ड बिलिमोरिया ने कहा कि सूची में बर्मिंघम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात है तथा वह ब्रिटेन के सबसे अहम वैश्विक भागीदारों में शामिल भारत के साथ और करीबी संबंधों की वकालत करते रहेंगे। प्रोफेसर मैसन ने भी कहा कि शीर्ष 100 में नाम होना उनके लिए सम्मान की बात है।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News