एपस्टीन फाइल्स की 30000 पेज की रिपोर्टः 14 से 16 साल की नाबालिग लड़कियों के साथ ट्रंप की अय्याशी, प्राइवेट वीडियो लीक !
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 02:18 PM (IST)
Washington: जेफ्री एपस्टीन ( Jeffrey Epstein) की फाइलों का नया दस्तावेज़ी डंप (डिस्क्लोज़र) जारी होने के बाद से एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक “प्राइवेट वीडियो” वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रंप नाबालिग लड़कियों के साथ पार्टी कर रहे हैं। वीडियो में लड़कियों के कथित बयान भी दिखाए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की उम्र 14-16 साल बताई जा रही हैं। लेकिन इस वीडियो का कोई विश्वसनीय स्रोत या आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई, इसलिए इसे वायरल दावा माना जा रहा है।
एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप का उल्लेख: क्या नया है?
अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) ने 23 दिसंबर 2025 को लगभग 30,000 पेज के नए दस्तावेज़ जारी किए, जिनमें ट्रंप के कई उल्लेख हैं। इन दस्तावेज़ों में ट्रंप के Epstein के निजी जेट पर यात्रा करने का रिकॉर्ड और कुछ अन्य संदर्भ शामिल हैं, लेकिन DOJ ने साफ़ कहा है कि ट्रंप पर किसी अपराध का प्रमाण नहीं मिला है और कुछ दस्तावेज़ों में असत्य और सनसनीखेज दावे भी हैं। DOJ के नए दस्तावेज़ों में ट्रंप का नाम कई जगह न्यूज़ क्लिपिंग्स और ईमेल में आता है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि एक संघीय प्रोसेक्यूटर ने 2020 में ईमेल में लिखा कि ट्रंप ने 1993-1996 के बीच Epstein के निजी विमान पर कम से कम 8 उड़ानों में यात्रा की।
इनमें कई उड़ानों में Epstein की सहयोगी Ghislaine Maxwell भी मौजूद थी। DOJ ने यह भी कहा कि कुछ दस्तावेज़ों में ट्रंप के खिलाफ असत्य दावे थे, और कुछ दस्तावेज़ों की प्रामाणिकता पर सवाल उठते हैं। ट्रंप ने इसे “ध्यान भटकाने” का प्रयास बतायाट्रंप ने कहा कि यह सब Republican Party की सफलता से ध्यान हटाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि Epstein के साथ सिर्फ तस्वीर में दिखना या कभी मिलना, किसी अपराध का प्रमाण नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में क्या कहा जा रहा है?
- वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट किए, जैसे:
- “आप उससे क्यों मिले?”
- “तब यह कोई समस्या नहीं थी”
- “आपने मज़ा लिया, अब पीड़ित मत बनो”
- “वह अभी भी राष्ट्रपति हैं”
