जापानी प्रिंसेस को आम आदमी से हुआ प्यार, छोड़ दिया शाही परिवार (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 05:07 PM (IST)

टोक्योः जापान की एक प्रिंसेस (राजकुमारी) का आम नागरिक पर दिल आ गया और टोक्यो के मेईजी मंदिर में एक समारोह में वह उस शख्स के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। प्रिंसेस  अयाको  (28) सम्राट के चचेरे भाई की  बेटी को उसके इस फैसले पर शाही परिवार से अलग होने की सजा मिलेगी। 
PunjabKesari
राजकुमारी ने प्रमुख शिपिंग कंपनी निपन युसेन में काम करने वाले  केई मोरिया (32) से विवाह किया है। विवाह के बाद बाद वह शाही परिवार का हिस्सा नहीं रहेगी। राष्ट्रीय समाचार में जोड़े को सोमवार सुबह मंदिर में मेहमानों के बीच जाते दिखाया गया।
PunjabKesari
शाही परिवार में विवाह करने वाली महिलाएं तो राजशाही का हिस्सा बन जाती हैं लेकिन आम लोगों से विवाह करने वाली परिवार की सदस्य इससे बाहर हो जाती हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News