जापानी सांसद ने महिलाओं के बारे दिया विवादित बयान, मच गया बवाल

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 10:29 AM (IST)

 टोक्योः जापान में सत्ताधारी पार्टी के  सांसद कांजी कातो अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ लैंगिक भेदभाव से जुड़ी एेसी बात कही जिससे  बवाल मच गया। महिला सांसदों ने कातो के इस बयान को यौन उत्पीड़न बताया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एलडीपी के सांसद कांजी कातो ने विवाद शुरू होने के बाद बयान वापस ले लिया है। सांसद कातो ने कहा था कि जापान की युवा महिलाओं को ज़्यादा बच्चों को जन्म देना चाहिए नहीं तो उन्हें राज्य के लिए बोझ समझा जाएगा।
PunjabKesari
पार्टी की एक मीटिंग में उन्होंने कहा कि जब वो शादी समारोह में अपनी बात रखते हैं तो दूल्हा और दुल्हन से कहते हैं कि वो कम से कम तीन बच्चों को जन्म दें। कातो 72 साल के हैं और 6 बच्चों के पिता हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब वो किसी ऐसी महिला से मिलते हैं जो शादी नहीं करना चाहती हैं तो वो कहते हैं कि उस महिला का जीवन ऐसे केयर होम में ख़त्म होगा जो दूसरे लोगों के बच्चों के टैक्स से चलता है। बता दें कि जापान में बीते साल 9 लाख 41 हज़ार बच्चों का जन्म हुआ था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News