जापान के आपदा मंत्री ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2017 - 04:07 PM (IST)

टोक्योः जापान के आपदा पुनर्निर्माण मंत्री मसाहिरो इमामुरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह एक 'अच्छी बात' थी कि 2011 के भूकंप और सुनामी में टोक्यो की तुलना में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को ज्यादा नुकसान पहुंचा था। इमामुरा ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपना इस्तीफा देने के बाद कहा कि मैं पूर्वोत्तर जापान के लोगों के लिए बेहद दुखी हूं। अाबे ने इमामुरा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

आपदा-हिट टोक्यो क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए नए मंत्री के रूप में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के विधायक मासायोशी योशिनो को नियुक्त किया है। योशिनो फुकुशिमा प्रान्त के निचले सदन के सदस्य हैं और इससे पहले बतौर वरिष्ठ पर्यावरण मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

बता दें टोक्यो में आए भूकंप में सैंकड़ों लोग मारे गए थे और चीजों का भी काफी नुकसान हुआ। इस आपदा के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग मंत्री की जमकर आलोचना कर रहे थे और विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था, जिसे देखते हुए इमामुरा ने यह कदम उठाया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News