जापान: शिकार दौराव मारी गई 122 गर्भवती मिंक व्हेल

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 03:14 PM (IST)

तोक्योः जापान में व्हेल मछलियों के विवादित सालाना अभियान में 122 गर्भवती मिंक व्हेल मारी गई। इस अभियान को वैज्ञानिक अनुसंधान बताकर जापान इसका बचाव करता है हालांकि संरक्षणवादी इसे बेहद ‘‘जघन्य और अनावश्यक’’ बताते हैं। पिछले महीने इंटरनेशनल व्हेहलिंग कमिशन को जापानी अधिकारियों ने एक रिपोर्ट सौंपी थी।

रिपोर्ट के अनुसार अंटार्कटिक में करीब चार महीने चला यह अभियान मार्च में खत्म हुआ। इसके अनुसार अभियान के दौरान 333 मिंके व्हेल को मारा गया। जापानी रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 122 गर्भवती थीं। मारी गई व्हेल में कई अवयस्क व्हेल भी थीं। संरक्षणवादी समूह ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल ने इन आंकड़ों को चौंकाने वाला बताया है और व्हेल के शिकार को लेकर जापान के क्रूर अभियान को दुखद बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News