ISIS इस हसीना को मारने पर देगा 6.78 करोड़ का ईनाम !

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2016 - 12:06 PM (IST)

लंदन: ISIS ने अपने खिलाफ लड़ने वाली 23 साल की एक फाइटर जोआना पलानी को मारने पर 10 लाख डॉलर (6 करोड़ 78 लाख रु.) इनाम देने का एेलान किया है। कुर्दिश-डेनिश जोआना 2014 में यूनिवर्सिटी में पढ़ाई छोड़ दी थी। फिलहाल जोआना जेल में हैं। डेनमार्क छोड़ने को लेकर कोपेनहेगन की कोर्ट में उनपर केस चल रहा है।

जोआना पर जून, 2015 से देश छोड़ने पर बैन लगा दिया गया था। अगर उसपर लगे आरोप सही पाए गए तो 2 साल की जेल हो सकती है। जोआना पलानी को डेनमार्क आने के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं। अरब मीडिया के मुताबिक, जोआना को बीते हफ्ते से कई लैंग्वेज में धमकियां मिल चुकी हैं। सोशल मीडिया चैनल्स पर ISIS  पलानी को मारने के लिए लगातार इनाम देने की बात कह रहा है।

 जोआना का पासपोर्ट पिछले साल जब्त कर लिया था।- पलानी ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं डेनमार्क और दूसरे देशों के लिए खतरा कैसे हो सकती हूं। मैंने यहां ही मिलिट्री ट्रेनिंग ली है और मैं ISIS  के खिलाफ लड़ रही थी।' एक पोस्ट में ये भी लिखा, 'एक डेनिश लड़की होने के नाते मैंने ये सीखा कि महिलाओं के अधिकारों, डेमोक्रेसी और यूरोपियन वेल्यूज के लिए लड़ना है।'

पलानी का परिवार मूल रूप से ईरान के कुर्दिस्तान का रहने वाला है। पहले गल्फ वॉर के दौरान इराक के रमादी के जोआना पैदा हुईं। बाद में उसके परिवार को डेनमार्क में रहने की मंजूरी मिल गई। 2014 में  ISIS के खिलाफ कुर्दिश रेवोल्यूशन ज्वाइन करने के लिए जोआना ने पढ़ाई छोड़ दी।   पलानी सीरिया में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट (YPG) और इराक में पेशमर्गा फोर्स के साथ आईएसआईएस के खिलाफ लड़ चुकी हैं। वह चाहती है कि लोगों को पता लगे कि वाई.पी.जी. एक आतंकी ऑर्गनाइजेशन नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News