ईरान का अमेरिकी नाकेबंदी पर पलटवारः कहा- जैसे को तैसा मिलेगा जवाब, तीन सागरों में बंद करवा देंगे वर्ल्ड ट्रेड

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 12:02 PM (IST)

International Desk: ईरान ( Iran) और अमेरिका (United States) के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। होर्मुज में  अमेरिका की नाकेबंदी के जवाब में ईरान ने जैसे को तैसा रुख अपनाया है। अमेरिका द्वारा ओमान की खाड़ी और लाल सागर में   हजारों सैनिको और दर्जनों युद्धपोत और एयरक्राफ्ट की तैनाती का विरोध करते हुए  ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अमेरिका का ये कदम सीजफायर का उल्लंघन है और अगर अमेरिका ऐसा करना जारी रखता है तो वह तीन सागरों में वर्ल्ड ट्रेड बंद करवा देगा।  

 

ईरान ने सख्त चेतावनी दी है  कि अगर यह नाकेबंदी जारी रही, तो वह बड़े समुद्री इलाकों में व्यापार रोक देगा। ईरान ने साफ कहा है कि वह Persian Gulf, Gulf of Oman और Red Sea में आयात-निर्यात बंद कर सकता है। यह तीनों क्षेत्र दुनिया के सबसे अहम व्यापारिक मार्ग हैं, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और सामान गुजरता है। अमेरिका ने इस इलाके में अपने 10 हजार जवान और दर्जनों युद्धपोत और एयरक्राफ्ट तैनात किए हैं। उसने चेतावनी दी है कि कोई भी जहाज नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करेगा तो उसे नष्ट किया जा सकता है। इसके कारण कई जहाजों की आवाजाही रुक गई है।

 

इस टकराव का सबसे बड़ा असर वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई पर पड़ सकता है। खासकर Red Sea बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह Suez Canal के जरिए एशिया और यूरोप को जोड़ता है। अगर यह मार्ग बंद हुआ, तो दुनिया भर में सामान की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति और बिगड़ी, तो तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News