UAE का पाकिस्तान को बड़ा झटकाः ईरान को लेकर जताई नाराजगी, कहा-2 अरब डॉलर का कर्ज तुरंत वापस करो

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 12:19 PM (IST)

International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच United Arab Emirates (UAE) ने बड़ा कदम उठाते हुए Pakistan से 2 अरब डॉलर का कर्ज तुरंत वापस करने को कहा है। यह रकम पहले पाकिस्तान की आर्थिक मदद के लिए दी गई थी और लंबे समय से इसे हर साल आगे बढ़ाया जाता रहा था।

 

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, यह पैसा पाकिस्तान के State Bank of Pakistan में सुरक्षित जमा (deposit) के रूप में रखा गया था। पाकिस्तान इस पर करीब 6% ब्याज भी दे रहा था। पहले UAE इस कर्ज को हर साल आगे बढ़ा देता था, लेकिन दिसंबर 2025 के बाद से इसकी अवधि कम कर दी गई पहले 1 महीने और फिर 2 महीने के लिए। अब अप्रैल 2026 तक आते-आते UAE ने इसे वापस मांग लिया है।

 

पाकिस्तान पर बढ़ेगा दबाव
पाकिस्तान के पास फिलहाल करीब 21 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है, लेकिन इस रकम को लौटाने से उसकी आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है। दरअसल, इस वित्तीय वर्ष में पाकिस्तान को कुल 12 अरब डॉलर के कर्ज रोलओवर की जरूरत थी:

  • 5 अरब डॉलर – Saudi Arabia
  • 4 अरब डॉलर – China
  • 3 अरब डॉलर – United Arab Emirates

अब UAE के इस फैसले से आगे की फंडिंग पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 

ईरान को लेकर नाराजगी 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Abu Dhabi पाकिस्तान की विदेश नीति से नाराज है। खासकर, मिडिल ईस्ट युद्ध में पाकिस्तान का Iran के प्रति झुकाव UAE को पसंद नहीं आया। इसी वजह से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है और भविष्य में मिलने वाली आर्थिक मदद भी खतरे में पड़ सकती है।

 

IMF पर बढ़ेगी निर्भरता
पाकिस्तान पहले से ही International Monetary Fund (IMF) के सहारे अपनी अर्थव्यवस्था संभाल रहा है। ऐसे में अगर खाड़ी देशों से सपोर्ट कम होता है, तो उसे और ज्यादा बाहरी कर्ज लेना पड़ सकता है। UAE का यह कदम सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि एक बड़ा कूटनीतिक संकेत भी है। इससे साफ है कि मिडिल ईस्ट के बदलते हालात का असर अब सीधे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और उसकी विदेश नीति पर पड़ रहा है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो पाकिस्तान के लिए आने वाले समय में आर्थिक संकट और गहरा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News