अमेरिका-इजरायल से संघर्ष में ईरान में मृतकों की संख्या 1230 पहुंची

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 06:35 PM (IST)

International Desk: अमेरिका और इज़राइल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस युद्ध में अब तक कम से कम 1,230 लोगों की जान जा चुकी है।

ईरान की सरकारी संस्था ‘ईरान्स फाउंडेशन ऑफ मार्टर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स’ ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की। संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि मौजूदा संघर्ष के दौरान 1,230 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि युद्ध के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और मृतकों की संख्या आगे और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि राहत और बचाव कार्य जारी हैं, वहीं हालात पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।  संघर्ष के कारण अभी भी कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News