ईरान का 8 देशों पर एक साथ हमला ! अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, UAE ने एयरस्पेस किए बंद
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 03:48 PM (IST)
International Desk: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की ओर से इज़रायल और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आई हैं। रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने एक साथ “8 देशों पर एक साथ हमला कर दिया है इनमें UAE, Bahrain, Qatar , Kuwait and Israel और सऊदी अरब आदि शामिल हैं । ईरान ने अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाते हुए इन देशों में हमले किए हैं।
❗️🇺🇸/🇮🇷/🇧🇭 WATCH: INSANE footage of Iranian ballistics slamming into the U.S. naval base in Bahrain pic.twitter.com/vNecrCQX8u
— Peter Niblett (@Peteuk001) February 28, 2026
- कतर स्थित Al Udeid Air Base अमेरिका के सेंट्रल कमांड का फॉरवर्ड मुख्यालय है। यहां हजारों अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। क्षेत्रीय तनाव के दौरान यह बेस अक्सर रणनीतिक फोकस में रहता है।
- बहरीन में अमेरिकी नौसेना का मुख्य अड्डा (U.S. Fifth Fleet) भी मौजूद है, जिससे सुरक्षा सतर्कता और बढ़ाई गई है।
- संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी Abu Dhabi के आसमान में एयर डिफेंस गतिविधि देखे जाने की रिपोर्ट सामने आई।
- पत्रकार Konstantin Toropin की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने ईरान पर हवा और समुद्र दोनों रास्तों से सैन्य कार्रवाई की।
- इसके बाद क्षेत्र में जवाबी हमलों और मिसाइल गतिविधियों की खबरें तेज हुईं।
- Jon Gambrell की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत में सायरन और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
- कुवैत अमेरिकी सेना की महत्वपूर्ण मौजूदगी वाला देश है। प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।
- पत्रकार Courtney Bonnell के अनुसार, कतर, बहरीन और इज़रायल में अमेरिकी दूतावासों ने अपने कर्मियों को “shelter-in-place” का निर्देश दिया।
- U.S. Embassy in Qatar ने सोशल मीडिया पोस्ट में सभी अमेरिकियों को अगली सूचना तक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी।
यूनाइटेड अरब अमीरात ने भी घोषणा की है कि वह अपना एयरस्पेस बंद कर रहा है, APA की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी WAM नई एजेंसी ने यह जानकारी दी है। राजधानी अबू धाबी में धमाकों की आवाज़ सुनी गई और शहर से धुआं उठता देखा गया। कुछ फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और क्षेत्रीय रिपोर्ट्स के आधार पर अस्थायी रूप से एयरस्पेस प्रतिबंध/रूट डायवर्जन की जानकारी भी सामने आई है। इज़रायल की बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली Iron Dome और अन्य इंटरसेप्टर सिस्टम हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। क्षेत्रीय मीडिया में बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्शन की खबरें आई हैं, लेकिन सभी घटनाओं का स्वतंत्र सत्यापन जारी है।
