ईरानी सेना का दावाः UAE हमले  में मार गिराए 37 अमेरिकी सैनिक, कहा-"हमारी शक्ति का अंदाजा नहीं...ट्रंप पछताएंगे"

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 03:23 PM (IST)

International Desk:  ईरान ने अमेरिका United States को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि मौजूदा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “स्थायी हार और पछतावा” नहीं झेलना पड़ता। यह बयान Iran-Israel conflict escalation के बीच आया है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान के शीर्ष सैन्य कमांड सेंटर Khatam al-Anbiya Central Headquarters के प्रवक्ता ने अमेरिका के उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हो चुकी है। ईरान का कहना है कि उसकी वास्तविक ताकत का सही अंदाजा अमेरिका को नहीं है।

 

UAE हमले का बड़ा दावा
इस बीच ईरानी सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने दावा किया कि Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने United Arab Emirates में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला कर 37 अमेरिकी सैनिकों को मार गिराया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। United States ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। विशेषज्ञ इसे “सूचना युद्ध” (propaganda war) का हिस्सा भी मान रहे हैं। 

 

ईरान की सैन्य क्षमता  कम न आंको
ईरान के अनुसार, अमेरिका की खुफिया जानकारी अधूरी और भ्रामक है। प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को कम आंकना बड़ी गलती होगी। ईरान ने दावा किया कि उसके पास आधुनिक मिसाइल सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एयर डिफेंस और रणनीतिक हथियार पूरी तरह सक्रिय हैं और वह किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। ईरान ने दो टूक कहा कि यह संघर्ष तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक अमेरिका को इसका परिणाम नहीं भुगतना पड़ता। साथ ही चेतावनी दी गई कि आगे और भी “कड़े और विनाशकारी” हमले हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News