फोटो खिंचवाने के लिए बच्ची को हाथी के पास ले गया पिता, फिर जो हुआ किसी ने नहीं सोचा था
punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 04:02 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुनिया के सबसे खतरनाक हाथी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक पिता ने अपने मासूम बच्चे की जान जोखिम में डाल दी। यह घटना अमेरिका के सैन डिएगो जू की है।
Who’s dumbass babydaddy is this 🤦🏻♂️
— Santi 🃏● 🇲🇽 (@heafukinsav) March 21, 2021
Dude almost got himself & his child killed by an elephant at the san diego zoo. pic.twitter.com/E2FNWANrjb
वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोटो खिंचवाने के लिए एक शख्स दुुनिया की सबसे खतरनाक प्रजाति वाले हाथी के इलाके में चला जाता है। वो तस्वीरें खींचवा ही रहा होता है कि पीछे से हाथी उसको मारने के लिए दौड़ा चला आता है। वो फटाफट तारों के नीचे से बाहर निकलता है। हाथी बहुत तेज आवाज निकालता है। अगर थोड़ी भी गलती हो जाती तो शख्स और उसके बच्चे की जान जा सकती थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शख्स को जू के नियमों को तोडऩे के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।