न्यूजीलैंड में कोरोना वैक्सीन से पहली मौत की पुष्टि, महिला के दिल में आ गई थी सूजन

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 12:33 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: देश और विदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर धीरे-धीरे काबू पाया जा रहा है। ज्यादातर राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। साथ-साथ वैक्सीनेशन अभियान भी जोर शोर से जारी है। वहीं न्यूजीलैंड में फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद फाइजर की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद महिला की मौत हो गई। दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट से ये पहली  जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। 

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बोर्ड ने माना है कि महिला की मौत मायोकार्डिटिस के कारण हुई। फाइजर की वैक्सीन लेने के बाद इस तरह के साइड इफ्केट बहुत कम लोगों में होते हैं। मायोकार्डिटिस के दौरान हृदय की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। ऐसे में ब्लड को हार्ट में पंप करने की क्षमता कम हो जाती है। लिहाजा दिल की धड़कन की लय में बदलाव आ जाता है और मरीजों की मौत हो सकती है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘न्यूजीलैंड में ये पहला मामला है जहां टीकाकरण के बाद मौत को फाइजर वैक्सीन से जोड़ा गया है।  हांलाकि बयान में महिला की उम्र नहीं बताई गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय का एक निगरानी बोर्ड इस महिला को वैक्सीन लगने के बाद से ही समीक्षा कर रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि महिला की मौत की वजह मायोकार्डिटिस बीमारी रही, जो फाइजर वैक्सीन लगने के बाद उसके दुष्प्रभाव के रूप में देखी जा रही है।समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक न्यूजीलैंड में फाइजर ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं इस मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News