दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 8.80 करोड़

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 01:19 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और विश्व भर में अब तक 8.80 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 18.98 लाख मरीज काल का ग्रास बन चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक आठ करोड़ 80 लाख 24 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 18 लाख 98 हजार 259 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.15 करोड़ हो गयी है, जबकि 3.65 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ चार लाख 13 हजार से अधिक हो गया। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ 37 हजार 398 हो गयी हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,50,570 हो गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 79.61 लाख से ज्यादा हो गयी है जबकि इस महामारी से दो लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। 

PunjabKesari

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 32.97 लाख हो गयी है जबकि 59,628 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 28.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 78,632 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 27.63 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 66,700 मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 22.96 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,264 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 22.20 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 77,291 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 20.24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,675 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 18.86 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 38,987 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 17.37 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 45,067 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 16.90 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 44,122 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 14.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.31 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

PunjabKesari

पोलैंड में संक्रमण के 13.56 मामले सामने आए हैं तथा 30,241 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 12.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,933 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 11.33 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 20,334 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 11.70 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 31,809 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 37,925 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 8.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,182 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 7.97 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 23,520 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 7.94 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 12,621 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16,410 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में करीब 6.59 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,936 लोगों की मौत हो चुकी है। 

PunjabKesari

कनाडा में अब तक 6.39 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 16,595 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोविड-19 से 6.29 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,913 लोगों ने जान गंवाई है। इराक में संक्रमितों की संख्या छह लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,869 तक पहुंच गया है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.19 लाख को पार कर गयी है और 7,718 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,558 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वीडन में इस महामारी से 4.82 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,262 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में भी 4.82 लाख लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9,356 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्जऱलैंड में इस महामारी से 4.74 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8,178 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से 4.71 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,552 लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल में कोरोना में 4.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 7,472 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मोरक्को में इस महामारी से 4.48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,645 लोगों की जान जा चुकी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News