इंडोनेशियाः भूकंप और सुनामी प्रभावित क्षेत्र से कम से कम 5000 लोग लापता

punjabkesari.in Sunday, Oct 07, 2018 - 05:42 PM (IST)

जकार्ताः इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी से तबाह हुए पालू शहर में आपदा के बाद कम से कम पांच हजार लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने बताया कि यह आंकड़ा शहर के पेतोबो और बालारोआ क्षेत्रों के स्थानीय प्रमुखों की गणना पर आधारित है।           

एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, कि बालारोआ और पेतोबो के प्रमुखों की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम पांच हजार लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है क्योंकि ये क्षेत्र मलबे में दबे हुए हैं।      
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News