इंडोनेशिया: नौका दुर्घटना में 1 की मौत, 12 लोग लापता

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 10:19 PM (IST)

जकार्ता: इंडोनेशिया में 80 लोगों को लेकर जा रही नौका के डूब जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। उत्तरी सुमात्रा प्रांत के तोबा झील में नौका पलट गई। यह जगह जकार्ता से करीब 1300 किलोमीटर दूर है। 

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतपो पूर्वो नुगरोहो ने बताया , ‘‘ छह यात्रियों को बचा लिया गया, एक की मौत हो गई।’’ प्रशासन ने बचाव पोत को तैनात किया है और लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में शुक्रवार के बाद ईद मनाने के लिए लाखों लोग छुट्टी मनाने अपने घर गए हैं। तोबा झील पर्यटन के लिहाज से लोकप्रिय स्थल है।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News