बांग्लादेश में भारतीय छात्र बेहाल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2016 - 01:47 PM (IST)

बांग्लादेशः भारत में 500 और 1000 के नोट बंद करने का असर पड़ोसी देश बांग्लादेश में रह रहे भारतीयों पर भी पड़ रहा है।  भारत से पढ़ाई करने के लिए बांग्लादेश गए छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहां भी भारतीय नोटों को कोई नहीं ले रहा है जिसकी वजह से यहां से गए छात्र अपने आप को बेबस महसूस कर रहे हैं।

भारत से बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एमबीबीसी की पढ़ाई करने गए मोहम्मद जीशान पाशा बताते हैं, "यहां पैसा एक्सचेंज करने वाले500 और 1000 का नोट नहीं ले रहे हैं। हम भारतीय रुपए एक्सचेंज करके यहां टका लेते थे, अब हमें टका नहीं मिल रहा जिससे रोजमर्रा के खर्च में बहुत दिक्कत हो रही है।"

उन्होंने बताया कि जब  भारतीय दूतावास इसके लिए फोन किया तो अधिकारियों ने कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते। जीशान बताते हैं कि उनके कॉलेज में 10 भारतीय छात्र हैं वहीं किसी-किसी कॉलेज में तो दौ सौ से भी ज्यादा भारतीय छात्र हैं। कश्मीर से एमबीबीएस की पढ़ाई करने ढाका गए आसिफ का भी कहना है कि बांग्लादेश में भारतीय रुपए  के नहीं चलने से बहुत परेशानी हो रही है। खाना तक नहीं खा पा रहे हैं।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News