थाईलैंड में ''इंडियन माफिया'' एक्टिव! टूरिस्ट को किडनैप करके फिरौती मांगने के आरोप में 4 गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 10:19 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः थाईलैंड के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पटाया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 'इंडियन माफिया' के सदस्यों ने अपने ही देश के दो टूरिस्ट को किडनैप करके बंधक बना लिया। थाई पुलिस ने देर रात एक लग्ज़री प्रॉपर्टी पर रेड मारकर इन टूरिस्ट को छुड़ाया है।
जानकारी के मुताबिक, किडनैपर्स ने इन टूरिस्ट को एक होटल से किडनैप किया था और भारत में रह रहे उनके परिवारों से जान से मारने की धमकी देकर बड़ी फिरौती मांग रहे थे। पुलिस को ये टूरिस्ट कॉन्डो के अंदर बहुत बुरी हालत में मिले, उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और वे घायल थे।
'चोनबुरी इंडियन एसोसिएशन' से चेतावनी मिलने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने यह ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस गैंग का कथित मुख्य लीडर मौके से भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस रेड कर रही है।
इस घटना से स्थानीय अधिकारियों और टूरिस्टों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने 'सिन सिटी' के नाम से मशहूर पटाया में बढ़ते क्रिमिनल खतरों को लेकर फिर से चेतावनी जारी की है। मामले की जांच पटाया सिटी पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई है।
