पेरिस में इंडियन बिजनेसमैन से लूटे 2.40 करोड़ के हीरे

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 10:56 AM (IST)

पेरिसः शुक्रवार को दो भारतीय कारोबारियों के साथ पेरिस में लूटपाट की गई। ये दोनों भारतीय कारोबारी पेरिस में डायमंड का कारोबार करते हैं। ये दोनों एक बैठक के बाद लौट रहे थे इसी दौरान पेरिस में एक मेट्रो स्टेशन के दौरान दो करोड़ चालीस लाख रुपए के हीरे लूटकर फरार हो गए। ये घटना शुक्रवार को सुबह की बताई जा रही है। पेरिस पुलिस के मुताबिक इन व्यापारियों पर लूटेरों की पहले से ही नजर थी। जब ये दोनों मीटिंग के बाद मेट्रो स्टेशन में परवेश कर रहे थे तो लूटेरे इनका बैग छीनकर भाग गए। जिस इलाके में लूटपाट हुई वहां पहले भी कई बार लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। 

विदेशी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के महीने में रिट्ज होटल में लूटेरों के एक गैंग ने जूलरी की एक दुकान में शीशे तोड़ कर धावा बोल दिया था लेकिन बाद में इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। एक होटल में हॉलिवुड जगत की रिऐलिटी स्टार किम कार्दशियन से बंदूक की नोक पर लाखों की जूलरी लूट ली गई थी। रिऐलिटी स्टार किम कार्दशियन के साथ ये घटना अक्टूबर 2016 में हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News