‘मुंबई आतंकी हमला मामले में भारत ने अभी तक गवाहों को पाकिस्तानी अदालत में नहीं भेजा’

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 12:07 PM (IST)

इस्लामाबाद:मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले के मुकदमे की सुनवाई पिछली लगातार चार तारीखों से नहीं हो सकी है क्योंंकि बयान दर्ज कराने के लिए 24 गवाहों को पाकिस्तान भेजने संबंधी उसके अनुरोध पर भारत ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

पाकिस्तानी अदालत के एक अधिकारी ने आज दावा किया,‘‘मुंबई मुकदमे में पिछली लगातार चार तारीखों पर सुनवाई नहीं हो सकी है।इसका प्राथमिक कारण बयान दर्ज कराने के लिए गवाहोंं को भेजने संबंधी अनुरोध पर भारत की आेर से कोई जवाब नहीं मिलना है।’’उन्होंने कहा कि मुंबई हमला मुकदमे में कोई प्रगति नहीं हो रही है क्योंकि उसमें कोई‘‘आधिकारिक कार्रवाई नहीं बची है।’’

अधिकारी ने कहा,‘‘इस्लामाबाद की आतंकवाद-निरोधी अदालत ने यहां मौजूद सभी गवाहोंं के बयान और उसके समक्ष पेश किए गए सभी संबंधित दस्तावेजों को दर्ज कर लिया है।इसके अलावा,यहां गवाहों की जिरह भी पूरी हो गई है।’’उन्होंने कहा,‘‘अदालत अपने अंतिम फैसले से पहले 24 भारतीयों के बयान दर्ज करने और उनसे जिरह का इंतजार कर रही है।’’अदालत को पहले बताया गया था कि बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई हमले के गवाहों को यहां भेजने संबंधी पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत की आेर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।अभियोजन पक्ष के एक अधिकारी ने अदालत ने कहा,‘‘इस संबंध मेंं हम अभी भी भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कई महीने पहले भारत को पत्र लिखा था,इस संबंध में कई बार उन्हें याद भी दिलाया गया लेकिन वे हमें जवाब नहीं दे रहे हैं।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News