चीन से सीमा विवाद के बावजूद एससीओ बैठक में शामिल हुआ भारत

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 11:57 PM (IST)

बीजिंग : सिक्किम सेक्टर में चीनी सैनिकों के साथ गतिरोध के बीच भारत चीन में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीआे) की उस बैठक में शामिल हुआ जिसका का मकसद आतंकवाद रोधी लड़ाई को बढ़ाना और सीमा नियंत्रण व्यवस्थाएं बनाना है।

चीन, भारत और रूस सहित शंघाई सहयोग संगठन के सात सदस्य देश इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक बीते गुरूवार को चीन के लियाआेनिंग प्रांत के डालियान शहर में हुई। भारतीय दूतावास के अधिकारी एससीआे की बैठक में शामिल हुए।

भारत और पाकिस्तान पिछले महीने एससीआे के सदस्य बने थे। इस समूह में चीन, रूस, कजाकिस्तान, क्रिगिस्तान ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान दूसरे सदस्य हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News