भारत में ज्वालामुखी फटने का संबंध डायनासोर के लुप्त होने से: रिपोर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2016 - 07:06 PM (IST)

वाशिंगटन: भारत में ज्वालामुखी फटने और मेक्सिको में क्षुद्रग्रह के प्रभाव के कारण करीब 6.6 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी पर डायनासोर सबसे बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से लुप्त हुए। एक नए अध्ययन में इस बात की पुष्टि की गई। 

 
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एंड्रिया डटन और अमेरिका के मिशीगन विश्वविद्यालय के उनके साथियों ने अंटार्कटिका महासागर के पुराने समय के तापमान का विश्लेषण करने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जो इस विचार का समर्थन करती है कि ज्वालामुखी फटने और क्षुद्रग्रह के संयुक्त प्रभावों से करीब 6.6 करोड़ साल पहले पृथ्वी पर सबसे बड़े में से एक प्राणी का सामूहिक विलोपन हुआ। अनुसंधानकर्ताओं ने अंटार्कटिक महासागर के जीवाश्मों की रसायनिक संरचना के विश्लेषण के लिए हाल में विकसित नई तकनीक ‘कार्बोनेट क्लम्प्ड आइसोटोप पेलोथर्मोमीटर’ का प्रयोग किया। उन्हांने कहा कि इस विश्लेषण से पता चलता है कि महासागर के तापमान में करीब 14 डिग्री फारेनहाइट की बढोत्तरी हुई थी। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News