भारत हासिल कर सकता है 10 प्रतिशत वृद्धि : पनगढ़िया

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2018 - 05:26 AM (IST)

न्यूयार्क: नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढिय़ा ने कहा कि भारत में 10 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता है लेकिन उसे श्रम कानून तथा भूमि अधिग्रहण जैसे क्षेत्रों में बड़े सुधारों की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर नरेंद्र मोदी सरकार के पहले 3 साल में 7.5 प्रतिशत रही लेकिन 2 प्रमुख सुधारों नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) से वृद्धि दर थोड़ी नीचे आई है। चालू वित्त वर्ष में भारत की आॢथक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी जो बेहतर है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News