लंदन हमले के बाद टीम इंडिया की बढ़ाई गई सुरक्षा, होटल को किया लॉक

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2017 - 01:03 PM (IST)

नई दिल्ली/बर्मिंघम: लंदन हमले के बाद इंडियन क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बर्मिंघम के जिस होटल में टीम इंडिया को ठहराया गया है वहां पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
लंदन में शनिवार की देर रात आतंकी हमला हुआ। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई और पुलिस ने तीन हमलावरों को मार गिराया। खबर यह है कि पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल होटल को लॉक कर दिया है यानि किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि यह होटल लंदन से काफी दूर है।

यह लंदन से 200 किलोमीटर से ज्यादा दूर है। बता दें कि रविवार तड़के इंग्लैंड की राजधानी लंदन में दो अलग-अलग जगह हुए आतंकवादी हमलों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीन हमलावरों को मार गिराया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि लंदन ब्रिज और बोरो बाजार आतंकवादी घटनाएं थे लेकिन ऐसा लगता है कि वॉक्सहॉल में हुई घटना को इन दोनों घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News