भारत ने की अफगान गर्ल के लिए ये घोषणा !

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 12:17 PM (IST)

अफगानिस्तान : अफगान शरणार्थी संकट का चेहरा बन चुकीं 'अफगान गर्ल' के नाम से मशहूर शरबत गुला का भारत में मुफ्त इलाज किया जाएगा। 3 दशक से भी ज्यादा समय से पाकिस्तान में रहने वाली 3 बच्चों की मां शरबत को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बुधवार को अफगानिस्तान भेज दिया गया था।
नैशनल ज्योग्राफिक मैगजीन ने वर्ष 1984 में शरबत की तस्वीर अपने कवर पेज पर छापी थी। इसके बाद ही अफगान शरणार्थी संकट से पूरी दुनिया रूबरू हुई थी। वह हेपेटाइटिस-सी से पीडि़त हैं। 

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शैदा अब्दाली ने बताया कि भारत सरकार ने शरबत का मुफ्त इलाज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'शरबत मुफ्त इलाज के लिए जल्द ही भारत में होंगी। सच्चे दोस्त भारत को इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'   जानकारी के मुताबिक उनका इलाज बेंगलुरु के एक अस्पताल में किया जाएगा। 32 साल पहले फोटोग्राफर स्टीव मैककरी ने शरबत की तस्वीर ली थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News