इमरान की बीवी बुशरा ने पाले हैं 2 जिन्न!

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 05:45 AM (IST)

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान तो लगातार सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन उनकी तीसरी पत्नी बुशरा मनेका भी पीछे नहीं हैं। चर्चा है कि उन्होंने दो जिन्न पाल रखे हैं जिन्हें वह कच्चा मांस खिलाती हैं। इमरान के वैवाहिक जीवन की भी लोगों के बीच जमकर चर्चा होती है। बुशरा मनेका कई रहस्यपूर्ण वजहों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी छवि तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करने वाली शख्सियत के तौर पर है और कई बार लोग उनके बारे में अजीबोगरीब दावे करते हैं। 

बुशरा को पाकिस्तान में पिंक पीरनी के नाम से जाना जाता है और इस छवि के चलते पाकिस्तान में उनका प्रभाव भी है। कई लोगों ने दावा किया है कि मनेका ने दो जिन्न पाल रखे हैं और वह उन्हें कच्चा मांस खिलाती हैं। पहले जेमिमा गोल्डस्मिथ और पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से उनका तलाक हो चुका है। बुशरा लाहौर से 250 किलोमीटर दूर जिस पाकपत्तन कस्बे की रहने वाली हैं वह सूफी संतों और पीरों को लेकर चर्चित रहा है। बुशरा यहीं के चिश्ती सूफी पीर बाबा फरीद गंजशकर की मुरीद हैं। वह तंत्र विद्याओं को जानती हैं और उनके पास कई शक्तियां हैं।

बुशरा की बदौलत राजनीति में सफल हुए इमरान 
इमरान की जिंदगी जब उथल-पुथल भरी हुई थी तभी उनका झुकाव सूफीज्म की ओर हुआ। वह फरीद गंजशकर के दरबार में जाने लगे और यहीं उनकी पहली मुलाकात बुशरा से हुई। बुशरा की सलाहों को मानने के बाद इमरान ने पाया कि इससे उनके जीवन और पार्टी में सुधार आ रहा है। बुशरा ने इमरान को पहले ही बता दिया था कि रेहम खान से उनकी शादी ज्यादा समय नहीं टिकेगी और बाद में शादी के 10 महीने बाद रेहम से इमरान का तलाक हो गया। बुशरा ने इमरान से कहा कि अगर वह दोनों शादी करते हैं तो वह प्रधानमंत्री बन जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News