इज़राइल का सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, दूसरे विमान से ले जाते वक्त हुआ रहस्यमय हादसा(Video)

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 05:24 PM (IST)

International Desk: इज़राइल का एक सैन्य हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब उसे एक अन्य विमान के जरिए एयरलिफ्ट कर ले जाया जा रहा था। इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई है, जिसे Clash Report ने साझा किया है।यह हादसा ऐसे संवेदनशील समय पर हुआ है जब पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े संभावित सैन्य हमलों और क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

 

इसी वजह से इस दुर्घटना का समय बेहद अहम माना जा रहा है।इज़राइल रक्षा बल (IDF) ने बताया कि बुधवार सुबह एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब उसे पहले की गई आपात लैंडिंग के बाद वापस लाने की कोशिश की जा रही थी। यह आपात लैंडिंग खराब मौसम के कारण करनी पड़ी थी।सेना के मुताबिक, मंगलवार को गंभीर मौसम परिस्थितियों के चलते हेलीकॉप्टर ने गुश एत्सियोन क्षेत्र में एक खुले इलाके में सुरक्षित आपात लैंडिंग की थी। इसके बाद बुधवार को हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट के जरिए हटाने का ऑपरेशन शुरू किया गया।

🇮🇱 ISRAELI HELICOPTER CRASHES WHILE BEING AIRLIFTED

Israeli helicopter just crashed while being transported by another aircraft.

Timing's interesting with everyone watching for Iran strikes and military movements across the region.

No word yet on casualties or what caused it.… pic.twitter.com/zgrfyfoCJf

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) January 16, 2026

रिकवरी ऑपरेशन के दौरान क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर एयरलिफ्ट करते समय अचानक अलग हो गया और नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना को गंभीरता से लेते हुए इज़राइली वायुसेना प्रमुख मेजर जनरल टोमर बार ने इस मामले की जांच के लिए एक सैन्य जांच समिति गठित करने के आदेश दिए हैं।ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, जिन्हें इज़राइली वायुसेना में ‘यानशुफ’ (हिब्रू में उल्लू) कहा जाता है, आमतौर पर नियमित परिवहन मिशनों के साथ-साथ सैन्य अभियानों के दौरान सैनिकों को पहुंचाने और वापस लाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है और सेना ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

דובר צה"ל:

במהלך השבוע (ג'), נחת מסוק מסוג 'ינשוף' בעקבות תנאי מזג האוויר בשטח פתוח בחטיבת עציון.
הבוקר (ו'), במהלך ניסיון איסוף המסוק, אירעה תאונה והמסוק התקול התנתק והתרסק - אין נפגעים.

מפקד חיל האוויר, אלוף תומר בר, הנחה על הקמת ועדת חקירה חיילית לתחקור התאונה. pic.twitter.com/aWp7LqgyOH

— מה חדש. What's new❓ (@Gloz111) January 16, 2026

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News