पहली बार सामने आया अयातुल्ला खामेनेई के घर की तबाही का खौफनाक मंजर, 35 सेकंड का वीडियो कंपा देगी आपकी रुह

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 02:24 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के सरकारी मीडिया और वहां के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट ने हाल ही में हुए हमलों के बाद उनके आधिकारिक परिसर का पहला वीडियो फुटेज सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में हमलों से मलबे में तब्दील हो चुकी इमारत और परिसर के भीतर की ऐतिहासिक मस्जिद को दिखाया गया है। यह वीडियो तकरीबन 35 सेकंड का है और इसका शीर्षक "फरवरी/मार्च 2026 में इमाम खुमैनी हुसैनीया पर अमेरिका के कायरतापूर्ण हमले" रखा गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तेहरान के मध्य में स्थित इस परिसर को कितना भारी नुकसान पहुंचा है। कंक्रीट का ढांचा ढहने, लोहे के बीम टेढ़े होने और चारों तरफ बिखरे मलबे से तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

<

>
परिसर का महत्व

'इमाम खुमैनी हुसैनिया' ईरान का वह महत्वपूर्ण हॉल था, जहां देश के सर्वोच्च नेता अक्सर आम जनता को संबोधित करते थे, महत्वपूर्ण बैठकें बुलाते थे और अपने नीतिगत भाषण देते थे। इसी वर्ष 28 फरवरी और उसके बाद मार्च के महीने में इस स्थान पर सिलसिलेवार हवाई हमले हुए थे, जिसके बाद इजराइल ने इसके नीचे एक बड़ा भूमिगत सैन्य कमांड सेंटर होने का दावा किया था।

आज पैतृक शहर में सुपुर्द-ए-खाक होंगे खामेनेई

इस बीच, ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। गुरुवार, 9 जुलाई को उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाएगा। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से कई देशों और शहरों से होकर गुजर रही उनकी अंतिम संस्कार यात्रा का समापन हो जाएगा। इस ऐतिहासिक शोक यात्रा के दौरान ईरान के तेहरान और कोम समेत इराक के पवित्र शिया शहरों नजफ और कर्बला में लाखों लोगों की मौजूदगी में बड़े धार्मिक आयोजन किए गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News